अपार आईडी क्या है? पूरी जानकारी और लाभ

अपार आईडी क्या है?

योजना के अनुसार भारत सरकार की ओर से प्रत्येक छात्रों को 12 अंकों का एक यूनिक नंबर जारी किया जाएगा। इस अपार आईडी में छात्रों की पढ़ाई से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसमें मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम पीटीएम उपस्थिति सहित अन्य जानकारी भी रहेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अजीत सिंह ने कहा, ‘नई शिक्षा नीति 2020 में वन नेशन वन आईडी पर जोर दिया गया है। इसके तहत अपार आईडी बनाने के निर्देश जारी किए हैं। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं कि इस दिशा में कार्य किया जाए। छात्रों को दस्तावेज खो जाने या किसी कारण फटने या जल जाने की वजह से परेशान नहीं होना पड़ेगा। अपार आईडी में छात्रों को डिजिटल कॉपी उपलब्ध रहेगी।

राजकीय एवं निजी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स की जानकारी एक क्लिक में निकल सकेगी। इतना ही नहीं, अगर किसी छात्र की मार्कशीट या अन्य दस्तावेज खो गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। छात्रों की अपार आईडी (ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्टर- APAAR ID) बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह योजना वन नेशन वन आईडी के तहत चलाई जा रही है।

यह भी पढ़े !👇🏻
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: पूरी जानकारी और पंजीकरण गाइड (2024)
Agristack किसान रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रोसेस: Step By Step प्रक्रिया हिंदी में

अपार आईडी के लाभ

  1. डिजिटल सुविधा: अपार आईडी के माध्यम से आपको सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेना आसान हो जाता है।
  2. सुरक्षित डेटा: यह आईडी आपके व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करती है।
  3. पेपरलेस लेनदेन: बैंकिंग और सरकारी कार्यों में कागज का उपयोग कम हो जाता है।
  4. मल्टीपल सेवाओं का एक्सेस: एक ही लॉगिन से कई प्लेटफॉर्म्स का उपयोग किया जा सकता है।

अपार आईडी कैसे बनाएं?

अपार आईडी की ऑफिशियल वेबसाइट apaar.education.gov.in है। इसी साइट पर स्टूडेंट्स की अपार आईडी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाना है। हालांकि ये प्रक्रिया स्कूलों द्वारा पूरी की जानी है। आप जान लें इस आई-कार्ड के फायदे।

अपार आईडी क्या है

अपार आईडी का उपयोग कहां होता है?

कई बार छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेज खो जाते हैं। डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट्स बनवाने में छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हरियाणा बोर्ड की बात करें तो कई बार भिवानी स्थित HBSE Board कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज बना पाते हैं। अपार आईडी बनने के बाद छात्रों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसमें सब कुछ उपलब्ध होगा।

इस योजना का लाभ अकेले हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब पौने दो लाख छात्र-छात्राओं को मिलेगा। जिले में 376 राजकीय विद्यालय हैं। इसके अलावा करीब हजार प्राइवेट स्कूल हैं। अपार आईडी दोनों में बनाई जानी है। इसमें मॉडल संस्कृति पीएमश्री स्कूल भी शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को शैक्षिक दस्तावेजों में पारदर्शिता लाना है।

अपार आईडी बनाते समय ध्यान देने वाली बातें

  1. सही दस्तावेज़: रजिस्ट्रेशन के लिए आपके दस्तावेज़ अपडेटेड होने चाहिए।
  2. सुरक्षित पासवर्ड: आईडी के लिए एक मजबूत और सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग करें।
  3. वेबसाइट की प्रामाणिकता: केवल भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपार आईडी बनाएं।
  4. ओटीपी सत्यापन: मोबाइल और ईमेल पर आए ओटीपी को सही तरीके से सत्यापित करें।

अपार आईडी के विकल्प

यदि आप अपार आईडी नहीं बनवाना चाहते, तो इसके कुछ विकल्प हैं जो आप उपयोग कर सकते हैं:

  1. आधार कार्ड: सबसे विश्वसनीय पहचान पत्र।
  2. पैन कार्ड: वित्तीय लेनदेन के लिए आवश्यक।
  3. डिजिलॉकर: डिजिटल दस्तावेज़ रखने का एक और सुरक्षित प्लेटफॉर्म।

अपार आईडी में होने से फर्जीवाड़े की संभावनाएं बंद

पूरा रेकॉर्ड अपार आईडी में होने से फर्जीवाड़े की संभावनाएं बंद हो जाएंगी। लोग अब चाह कर भी फर्जी दस्तावेज नहीं बनवा पाएंगे। इससे पारदर्शिता आएगी। कई बार लोग नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाकर नौकरी प्राप्त कर लेते हैं। ऐसे में योग्य उम्मीदवार रोजगार से वंचित रह जाते हैं। APAAR ID के जरिए नियोक्ता एक क्लिक में उम्मीदवार की सारी जानकारी देख सकेंगे और सही उम्मीदवार का चुनाव कर सकेंगे।

अपार आईडी से जुड़े कुछ सामान्य प्रश्न

1. अपार आईडी बनाने में कितना समय लगता है?
रजिस्ट्रेशन और सत्यापन पूरा होने में 24-48 घंटे लगते हैं।

2. क्या अपार आईडी फ्री में बनाई जा सकती है?
हां, अपार आईडी बनाने का कोई शुल्क नहीं है।

3. यदि मोबाइल नंबर खो जाए तो क्या करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करें।

निष्कर्ष

अपार आईडी एक क्रांतिकारी कदम है जो छात्रों को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान प्रदान करता है। इसका उपयोग बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, और डिजिटल सेवाओं में एक सुरक्षित और प्रभावी तरीके से होता है। अपार आईडी लेना आपकी डिजिटल लाइफ को आसान और सुरक्षित बनाता है।

Leave a Comment

WinRAR: 10 चीजें जो आप नहीं जानते थे यह 10 Nature Wallpaper जो आपके फ़ोन को देंगे नया लुक | इसको लगा डाला तो फोन झिंगालाल लड़कियों के दिलो पर राज करने आये Nokia के यह 3 5G धासु Smartphones “छिपे हुए खजानों का पर्दाफ़ाश: सायनोजेन ओएस के 15 रोचक रहस्य” Unlock the Mysteries of GTA VI: What’s In Store for Gamers! | “गेमर्स के लिए GTA VI के रहस्य खोलें: जानें क्या है Leaks ! ” |